Russian Foreign Minister Sergei Lavrov: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक तीखे बयान में अमेरिका पर सीधा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अमेरिका, भारत और अन्य देशों को रूसी तेल खरीदने से रोकने के लिए 'दबाव की राजनीति' का सहारा ले रहा है। TV BRICS को दिए एक इंटरव्यू में लावरोव ने कहा कि अमेरिका प्रतिबंधों और टैरिफ का इस्तेमाल करके दुनिया को सस्ता रूसी ईंधन छोड़ने और उसके बदले महंगा अमेरिकी LNG खरीदने के लिए मजबूर कर रहा है। लावरोव ने इसे खुले समुद्र में टैंकरों के खिलाफ एक तरह की 'जंग' करार दिया, जो अंतरराष्ट्रीय समुद्री कानूनों का खुला उल्लंघन है।
