Sheikh Hasina: बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को सरकारी हाउसिंग प्रोजेक्ट में जमीन के अलॉटमेंट में कथित अनियमितताओं से संबंधित भ्रष्टाचार के दो अलग-अलग मामलों में 10 साल जेल की सजा सुनाई। सरकारी न्यूज एजेंसी 'BSS' ने बताया कि ढाका के स्पेशल जज कोर्ट-4 के जस्टिस रबीउल आलम ने ये फैसले सुनाए। कोर्ट ने शेख हसीना को कुल 10 साल के कारावास (प्रत्येक मामले में पांच-पांच साल) की सजा दी।
