Get App

Trump Tariff: हॉलीवुड पर स्ट्राइक! विदेशी में मूवीज बनाने पर भड़के ट्रंप, 100% टैरिफ का ऐलान

Trump Tariff: कई विदेशी शहरों नें अमेरिका के फिल्म और टेलीविजन स्टूडियोज को हॉलीवुड के बार मूवीज और शोज को शूट करना का ऑफर देते हैं और उन्हें टैक्स में बड़ी छूट दी जाती है। इसके चलते बड़ी संख्या में अमेरिकी फिल्ममेकर्स टोरंटो और डबलिन जाते हैं। विदेशों में उन्हें सस्ते में स्टाफ मिल जाता है तो मूवीज का बजट हल्का हो जाता है। हालांकि अब इस पर ट्रंप ने स्ट्राइक का मूड बना लिया है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड May 05, 2025 पर 9:11 AM
Trump Tariff: हॉलीवुड पर स्ट्राइक! विदेशी में मूवीज बनाने पर भड़के ट्रंप, 100% टैरिफ का ऐलान
Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है जो अमेरिका के बाहर बनाई गई हैं।

Trump Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन सभी फिल्मों पर 100% टैरिफ लगाने का ऐलान किया है जो अमेरिका के बाहर बनाई गई हैं। उन्होंने दावा किया कि हॉलीवुड विदेशी फिल्म निर्माताओं और स्टूडियोज के कारण तबाह हो रहा है। इसे लेकर ट्रंप ने अपने Truth Social प्लेटफॉर्म पर लिखा कि अमेरिका में फिल्म इंडस्ट्री बहुत तेजी से खत्म हो रही है। उन्होंने लिखा है कि दूसरे देश अमेरिकी फिल्म निर्माताओं और स्टूडियो को अमेरिका से दूर ले जाने के लिए हर तरह के प्रोत्साहन दे रहे हैं जिससे हॉलीवुड और अमेरिका के कई अन्य क्षेत्र तबाह हो रहे हैं। ट्रंप ने इस चलन को दूसरे देशों की मिली-जुली कोशिश और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया।

कब से लागू होगा मूवी पर टैरिफ?

ट्रंप ने लिखा है कि वह डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स और अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव को विदेशों में बनी सभी मूवीज पर 100% टैरिफ लगाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करने का अधिकार दे रहे हैं। वह चाहते हैं कि फिर से अमेरिका में फिल्में बनें। ट्रंप का यह ऐलान ऐसे समय में आया है, जब ट्रंप की आक्रामक व्यापार नीतियों को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है और कुछ देशों ने जवाबी टैरिफ भी लगाया है। इसके अलावा पिछले महीने चीन ने अमेरिकी फिल्मों की संख्या के आयात में कटौती का फैसला किया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें