अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीतियों को लेकर वहां की जनता ही सड़क पर उतर आई है। इसकी चर्चा पूरी दुनिया में तेज हो गई है। राष्ट्रपति ट्रंप के सरकारी आवास व्हाइट हाउस को हजारों लोगों ने घेराव किया। अमेरिका की जनता ट्रंप की नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसमें टैरिफ वॉर और सरकारी नौकरी समेत कई मुद्दे शामिल हैं। ये प्रदर्शन देश के सभी 50 राज्यों में हो रहा है। इससे पहले अमेरिका के लोगों ने ट्रंप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। विरोध प्रदर्शन का यह दूसरा दौर है, जब अमेरिकी लोग फिर से सड़क पर उतर आए हैं।
