Get App

Warren Buffett का रिकॉर्ड दान, गेट्स फाउंडेशन समेत चार फैमिली चैरिटीज को दिए ₹51000 करोड़

वॉरेन बफेट (Warren Buffett) अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा करीब 20 साल से दान कर रहे हैं। इस बार उन्होंने बर्कशायर हाथवे (Berkshire Hathaway) के करीब $600 करोड़ के और शेयर दान कर दिए हैं जो अब तक का सबसे अधिक सालाना दान है। जानिए कि उन्होंने इस बार किसे और कितना दान दिया और अब तक वह कितनी दौलत दान कर चुके हैं?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jun 28, 2025 पर 9:29 AM
Warren Buffett का रिकॉर्ड दान, गेट्स फाउंडेशन समेत चार फैमिली चैरिटीज को दिए ₹51000 करोड़
दिग्गज अरबपति वॉरेन बफेट (Warren Buffett) ने गेट्स फाउंडेशन और चार फैमिली चैरिटीज को बर्कशायर हाथवे (Berkshire Hathaway) के करीब $600 करोड़ (₹51291 करोड़) के शेयर और दान किए हैं।

दिग्गज अरबपति वॉरेन बफेट (Warren Buffett) ने गेट्स फाउंडेशन और चार फैमिली चैरिटीज को बर्कशायर हाथवे (Berkshire Hathaway) के करीब $600 करोड़ (₹51291 करोड़) के शेयर और दान किए हैं। न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक करीब 20 साल पहले जब से वह अपनी दौलत का एक हिस्सा दान कर रहे हैं, तब से लेकर अब तक यह उनका सबसे बड़ा सालाना डोनेशन है। करीब 1.24 करोड़ बर्कशायर क्लास बी शेयरों के दान से चैरिटीज को अब तक वॉरेन बफेट का दान $6000 करोड़ से अधिक हो गया। दान देने से पहले उनकी कुल संपत्ति $15.2 हजार करोड़ थी और फोर्ब्स की सूची के मुताबिक वह दुनिया के पांचवे सबसे अमीर व्यक्ति थे। दान के बाद बफेट छठे स्थान पर आ जाएंगे। पिछले साल जून में उन्होंने $530 करोड़ से अधिक और नवंबर में फैमिली चैरिटीज को $114 करोड़ और दान किए थे। वारेन बफेट के पास अब भी बर्कशायर के 13.8% हिस्सेदारी है।

किसको दिए कितने शेयर?

वारेन बफेट ने 94.3 करोड़ शेयर गेट्स फाउंडेशन को दान किए हैं तो सुसान थॉम्पसन बफेट फाउंडेशन को 9,43,384 शेयर दान किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने बच्चों के फाउंडेशन को भी शेयर दान किए हैं। उन्होंने हावर्ड की हावर्ड जी बफेट फाउंडेशन, सुसी के शेरवुड फाउंडेशन और पीटर के नोवो फाउंडेशन में से हर एक को 6,60,366 शेयर दान किए हैं। सुसी बफेट (Susie Buffett) सुसान थाम्पसन बफेट फाउंडेशन का काम देखती हैं जो रिप्रोडक्टिव हेल्थ की फंडिंग करती है और यह उनकी मां और वारेन बफेट की पहली पत्नी के नाम पर है। शेरवुड फाउंडेशन नेब्रास्का की एनजीओ और बच्चों की शुरुआती शिक्षा को सपोर्ट करती है तो हावर्ड जी बफेट फाउंडेशन दुनिया भर में भुखमरी और ह्यूमन ट्रैफिकिंग से लड़ाई को लेकर काम करती है जबकि नोवो फाउंडेशन हाशिए पर रह रही महिलाओं और आदिवासी समुदायों को लेकर काम करती है।

वर्ष 2006 से दान कर रहे अपनी दौलत

सब समाचार

+ और भी पढ़ें