'हम तो नीचे जाएंगे आधी दुनिया को भी नीचे ले जाएंगे' पाकिस्तान आर्मी चीफ ने अमेरिकी धरती से भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

यह पहली बार है कि अमेरिका की धरती से किसी तीसरे देश के खिलाफ परमाणु धमकी दी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आए मुनीर ने सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया, जिसे भयावह पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद नई दिल्ली ने स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के इस फैसले से 25 करोड़ लोगों के भुखमरी का खतरा पैदा हो सकता है

अपडेटेड Aug 10, 2025 पर 8:43 PM
Story continues below Advertisement
पाकिस्तान आर्मी चीफ ने अमेरिकी धरती से भारत को दी परमाणु युद्ध की धमकी

पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर ने एक बार फिर भारत को धमकी देते हुए कहा कि अगर भविष्य में भारत के साथ युद्ध में देश को अस्तित्व का खतरा हुआ, तो इस्लामाबाद इस रीजन को परमाणु युद्ध में धकेल देगा और "लगभग आधी दुनिया" को नष्ट कर देगा। द प्रिंट की रिपोर्ट के अनुसार, मुनीर ने दो महीने में अमेरिका की अपनी दूसरी यात्रा के दौरान फ्लोरिडा के टाम्पा में उनके लिए आयोजित एक ब्लैक-टाई प्रोग्राम में कहा, "हम एक परमाणु संपन्न राष्ट्र हैं, अगर हमें लगता है कि हम नीचे जा रहे हैं, तो हम अपने साथ आधी दुनिया को भी नीचे ले जाएंगे।"

रिपोर्ट के अनुसार, यह पहली बार है कि अमेरिका की धरती से किसी तीसरे देश के खिलाफ परमाणु धमकी दी गई है। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच सामने आए मुनीर ने सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाया, जिसे भयावह पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद नई दिल्ली ने स्थगित कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारत के इस फैसले से 25 करोड़ लोगों के भुखमरी का खतरा पैदा हो सकता है।

उन्होंने नदी पर बनने वाले भारतीय बांधों को मिसाइलों से नष्ट करने की धमकी देते हुए कहा कि इस्लामाबाद के पास मिसाइलों की भरमार है।


मुनीर ने आगे कहा, "हम भारत के बांध बनाने का इंतजार करेंगे, और जब वो ऐसा करेगा, तो फिर 10 मिसाइलें दाग देंगे। सिंधु नदी भारतीयों की पारिवारिक संपत्ति नहीं है। हमें मिसाइलों की कमी नहीं है।"

पाकिस्तानी सेना प्रमुख शीर्ष अमेरिकी सैन्य अधिकारियों से मुलाकात के लिए दो महीने से भी कम समय में दूसरी बार अमेरिका की यात्रा पर हैं।

पाकिस्तानी सेना के एक बयान के अनुसार, मुनीर ने अमेरिकी ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ जनरल जॉन डैन केन से बातचीत की और उन्हें पाकिस्तान आने का न्योता दिया। बयान में कहा गया है कि उन्होंने "आपसी पेशेवर हितों" के मुद्दों पर चर्चा की।

इससे पहले, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में उनके लिए एक प्राइवेट लंच का आयोजन भी किया था।

मुनीर ने कई मौकों पर बिना किसी सबूत के 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमले के बाद इलाके में पैदा हुए तनाव के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है।

पहलगाम हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच राजनयिक संबंधों में गिरावट आई और नई दिल्ली ने कई दंडात्मक उपायों की घोषणा की, जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना, इस्लामाबाद मिशन की संख्या में कटौती करना और अपने सैन्य अताशे को निष्कासित करना शामिल था।

Trump Tariff War: अमेरिका को महंगाई का झटका! ट्रंप का टैरिफ दिखाने लगा अपना असर

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।