Mark-48 Torpedo: अमेरिका ने हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत IRIS Dena को डुबोने का एक इन्फ्रारेड वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में अमेरिकी पनडुब्बी से छोड़े गए मार्क-48 हेवीवेट टॉरपीडो की ताकत को दिखाया गया है। अमेरिकी रक्षा सचिव पीट हेगसेथ ने इसे 'शांत मौत' करार दिया है, क्योंकि दूसरे विश्व युद्ध के बाद यह पहला मौका है जब किसी अमेरिकी टॉरपीडो ने दुश्मन के युद्धपोत को डुबोया है।
