Zohran Mamdani News: नए साल की शुरुआत के कुछ ही क्षणों बाद गुरुवार (1 जनवरी) को एक निजी समारोह में जोहरान ममदानी ने औपचारिक रूप से न्यूयॉर्क शहर के 112वें मेयर के रूप में शपथ ली। भारतवंशी 34 वर्षीय ममदानी अब अमेरिका के सबसे बड़े शहर के मेयर बनने वाले दक्षिण एशियाई मूल के और मुस्लिम समुदाय से पहले व्यक्ति बन गए हैं। ममदानी ने पुराने सिटी हॉल सबवे स्टेशन में एक निजी समारोह में शपथ ली। इसमें केवल उनके परिवार और करीबी सलाहकार मौजूद थे। यह समारोह नए साल के स्वागत के समय मध्यरात्रि के आसपास आयोजित किया गया।
