Get App

Surya Nakshtra Parivartan: शारदीय नवरात्र में सूर्य की चाल कराएगी राशियों का फायदा, 27 सितंबर को होगा नक्षत्र परिवर्तन

Surya Dev Nakshtra Parivartan: नवरात्र का पर्व नई शुरुआत का संकेत होता है। इस पर्व के बीच में मां के भक्तों को आने वाले समय के शुभ संकेत सुर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से मिलेंगे। 27 सितंबर को सूर्य हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। आइए इसके बारे में और जानें

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 25, 2025 पर 8:00 AM
Surya Nakshtra Parivartan: शारदीय नवरात्र में सूर्य की चाल कराएगी राशियों का फायदा, 27 सितंबर को होगा नक्षत्र परिवर्तन
नवरात्र में सूर्य देव का नक्षत्र परिवतर्न भक्तों के लिए शुभता का संदेश लेकर आ रहा है।

Surya Dev Nakshtra Parivartan: नवरात्र का पर्व शुरू हो चुका है। मां का आगमन भक्तों के जीवन में नए अवसरों और नई शुरुआत का संकेत लाता है। इस बार के नवरात्र बहुत खास हैं और इसमें कई शुभ संयोग बन रहे हैं। नवरात्र के इस पावन पर्व पर सूर्य देव का नक्षत्र परिवतर्न भक्तों के लिए शुभता का संदेश लेकर आ रहा है। ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने लोकल 18 को बताया कि शारदीय नवरात्र के दौरान सूर्य देव 27 सितंबर को हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव 9 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में गोचर करेंगे। पंडित झा ने बताया कि सूर्य की स्थिति में इस बदलाव की वजह से कई राशि के जातकों के रिश्ते, करियर, सेहत और आर्थिक क्षेत्र में बड़ा फायदा नजर आएगा। आइए जानें इसके बारे में

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के रिश्तों में इस गोचर से सुधार आएगा। जीवनसाथी के साथ इनके रिश्तों में मधुरता आएगी। अविवाहित जातकों के विवाह के योग बन सकते हैं।

वृषभ राशि : सूर्य का गोचर इस राशि के जातकों का पारिवारिक माहौल अच्छा बनाएगा। रिश्तों में चल रही परेशानियों का हल निकलने वाला है। धन लाभ की भी संभावना है।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए इस गोचर से पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा। संबंधों में मधुरता बढ़ेगी और आपका सामाजिक जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि : सूर्य के इस गोचर से कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और लाभ के योग बन रहे हैं। इनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

सिंह राशि : भगवान सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के कारण सिंह राशि के जातकों के धन लाभ के योग बन रहे हैं। इनके जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी। सेहत में सुधार होगा।

कन्या राशि : कन्या राशि के जातकों की स्वास्थ्य में सुधार होगा। कार्यस्थल पर अच्छा समय बीतेगा। लेकिन आपको अपने रिश्तों पर ध्यान देने की जरूरत है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें