Get App

सिर्फ 8 हजार रुपये की EMI पर घर ले आएं Tata Tiago EV, मिलेंगे कई दमदार फीचर

अगर आप डेली ऑफिस जाने के लिए कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए इलेक्ट्रिक कारें ज्यादा अच्छा ऑप्शन हो सकती है। क्योंकि इन्हें चलाने का खर्च कम होता है। हम बात कर रहे हैं Tata Tiago EV की। जिसका EMI प्लान भी कम है। इस कार का बेस वेरियंट आपको लगभग 8.44 लाख रुपए में मिल जाएगा।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 01, 2025 पर 2:38 PM
सिर्फ 8 हजार रुपये की EMI पर घर ले आएं Tata Tiago EV, मिलेंगे कई दमदार फीचर
सिर्फ 8000 रुपये की EMI पर मिलेगी Tata Tiago EV

अगर आप डेली ऑफिस जाने के लिए कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए इलेक्ट्रिक कारें ज्यादा अच्छा ऑप्शन हो सकती है। क्योंकि इन्हें चलाने का खर्च कम होता है। हम आपको ऐसे ही एक कार के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके बजट में भी फिट आएगा और इसका EMI प्लान भी कम होगा। हम बात कर रहे हैं Tata Tiago EV की। जो ऑफिस जाने के लिए एक अच्छी कार साबित हो सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और फाइनेंस प्लान के बारे में।

दिल्ली में कितनी EMI पर मिल जाएगी गाड़ी

अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो आपको यहां पर Tata Tiago EV का बेस वेरियंट लगभग 8.44 लाख रुपए में मिल जाएगा। जिसमें RTO शुल्क और इंश्योरेंस अमाउंट शामिल होगा। वहीं, इस EV कार को अगर आप 3 लाख रुपये के डाउनपेमेंट पर खरीदते हैं तो बाकि की राशि के लिए 5.44 लाख रुपये बैंक से लोन लेना होगा।

इसके साथ ही अगर आप 7 साल के लिए 8%  इंटरेस्ट रेट पर कार लोन लेते हैं, तो हर महीने करीब 8,000 रुपये की EMI भरनी होगी। पूरे 7 साल में आपको करीब 1.68 लाख रुपये सिर्फ इंटरेस्ट के तौर पर देने पड़ेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें