Get App

Mahindra BE 6 आज होगी लॉन्च, टीजर में दिखा जबरदस्त लुक, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स

जो लोग महिंद्रा की गाड़ियों के शौकिन हैं उनके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया टीजर जारी किया है, जिसमें महिंद्रा BE6 (Mahindra BE6) का ब्लैक-आउट वर्जन दिखाई दे रहा है।

Edited By: Ashwani Kumar Srivastavaअपडेटेड Aug 14, 2025 पर 3:37 PM
Mahindra BE 6 आज होगी लॉन्च, टीजर में दिखा जबरदस्त लुक, मिलेंगे कई दमदार फीचर्स
Mahindra BE 6 का टीजर हुआ जारी

Mahindra BE6 Black Edition: जो लोग महिंद्रा की गाड़ियों के शौकिन हैं उनके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल, कार निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक नया टीजर जारी किया है, जिसमें महिंद्रा BE6 (Mahindra BE6) का ब्लैक-आउट वर्जन दिखाई दे रहा है। यह ब्रांड का पहला इलेक्ट्रिक SUV ब्लैक एडिशन होगा, जो बेहद स्टाइलिश और प्रीमियम लुक के साथ आएगा। टीजर में सामने की ओर रोशनी से जगमगाते एलईडी हेडलैंप और DRLs और सामने वाले बंपर पर एक लेयर्ड LED सिग्नेचर दिखाया गया है। अब आइए डिटेल में जानते हैं पूरी जानकारी।

महिंद्रा की धांसू इलेक्ट्रिक कार

अगर ये ब्लैक एडिशन निकला, तो इस मॉडल में अंदर और बाहर से स्पोर्टी ऑल-ब्लैक ट्रीटमेंट मिलेगा। कंट्रास्टिंग एम्बिएंट लाइटिंग इसके केबिन के एहसास और लुक को और बढ़ाएगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें