साल 2025 शुरू हो चुका है। सरकार के लिए 2025 में न सिर्फ इकोनॉमी बल्कि स्टॉक मार्केट्स की तस्वीर बदलने का बड़ा मौका है। यह मौका यूनियन बजट 2025 है। पिछले साल सरकार ने दो बजट पेश किए थे। पहला बजट 1 फरवरी, 2024 को आया था। यह अंतरिम बजट था। भले ही यह बजट लोकसभा चुनावों से ठीक पहले आया था, लेकिन सरकार ने इसमें बड़े ऐलान करने से परहेज किया था। 23 जुलाई को पेश दूसरे बजट में सरकार ने कुछ बड़े ऐलान किए थे। इनकम टैक्स के स्लैब में बदलाव किए थे। स्टैंडर्ड डिडक्शन बढ़ाया था। कैपिटल गेंस टैक्स के नियमों में बड़े बदलाव किए थे।