Daily Voice: लैडरअप वेल्थ मैनेजमेंट के राघवेंद्र नाथ ने मनीकंट्रोल के साथ हुआ बातचीत में कहा है कि हालांकि केंद्रीय बजट पूरी अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद होगा,लेकिन इसमें ऐसे किसी बड़े नीतिगत ऐलान की संभावना नहीं दिखती है जो इक्विटी बाजार के संटीमेंट को बड़े स्तर पर प्रभावित करेगी। उन्हें उम्मीद है कि बजट में किसी बड़ी कर कटौती या बड़े प्रोत्साहन उपायों के बजाय आवास,बिजली और रोजगार सृजन जैसे क्षेत्रों पर अधिक ध्यान देने के साथ बुनियादी ढांचे में निवेश जारी रखने पर फोकस रहेगा।
