Get App

Economic Survey 2025: क्या है इकोनॉमिक सर्वे, इस बार यह किस तारीख को पेश होगा?

हर साल यूनियन बजट से एक दिन पहले इकोनॉमिक सर्वे पेश होता है। यह परंपरा लंबे समय से चली आ रही है। इसे मुख्य आर्थिक सलाहकार की निगरानी में तैयार किया जाता है। इसमें इकोनॉमी से जुड़े हर पहलू की व्यापक जानकारी और विश्लेषण होता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 29, 2025 पर 11:17 AM
Economic Survey 2025: क्या है इकोनॉमिक सर्वे, इस बार यह किस तारीख को पेश होगा?
इकोनॉमी के बड़े चैलेंजेज और उनके समाधान के सुझाव भी इकोनॉमिक सर्वे में होते हैं।

इकोनॉमिक सर्वे पेश होने में सिर्फ दो दिन बचे हैं। इकोनॉमिक सर्वे आम तौर पर यूनियन बजट से एक दिन पहले पेश होता है। इसे 31 जुलाई को पेश किया जाएगा। इस पर इकोनॉमिस्ट्स, पॉलिसी मेकर्स, उद्योग जगत और अर्थव्यवस्था में दिलचस्पी रखने वाले लोगों की करीबी नजरें रहती हैं। इसमें करेंट फाइनेंशियल ईयर में इकोनॉमी के प्रदर्शन और उसकी सेहत के बारे में व्यापक जानकारी होती है। इसमें इकोनॉमी और इंडस्ट्री के अलग-अलग सेगमेंट के ट्रेंड और डेटा के बारे भी बताया जाता है। इकोनॉमी के बड़े चैलेंजेज और उनके समाधान के सुझाव भी इकोनॉमिक सर्वे में होते हैं।

इकोनॉमिक सर्वे को दो हिस्से

इकोनॉमिक सर्वे (Economic Survey) के दो हिस्से होते हैं। पहले हिस्से को पार्ट ए कहा जाता है, जिसमें अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन, सरकार की वित्तीय स्थिति से जुड़े डेटा और फिस्कल ट्रेंड की जानकारी होती है। पार्ट बी में सामाजिक-आर्थिक मसलों का विश्लेषण होता है। जैसे-शिक्षा, गरीबी, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव संसाधन आदि से जुड़ी जानकारियां होती है। पार्ट ए और पार्ट बी में शामिल जानकारियों से इंडियन इकोनॉमी को ठीक तरह से समझना काफी आसान हो जाता है।

सबसे भरोसेमंद होते हैं  डेटा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें