केंद्र सरकार का राजकोषीय घाटा जून के अंत में पूरे वित्त वर्ष 2026 के लिए घाटे के लक्ष्य का 17.9 प्रतिशत रहा। कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) की ओर से 31 जुलाई को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। राजकोषीय घाटा सरकार के खर्च और आमदनी के बीच का अंतर होता है। इसे वित्तीय घाटा भी कहते हैं। अप्रैल-जून 2025 तिमाही में इसका आंकड़ा 2,80,732 करोड़ रुपये दर्ज किया गया।
