Get App

Bihar Board 12th Result 2026: अच्छा नहीं है रिजल्ट, हताश होने के बजाय ये विकल्प अपनाकर बचा सकते हैं अपना साल

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा के छात्रों का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। इनमें कुछ छात्रों को निराशा मिल सकती है। ऐसे छात्र हताश होने के बजाय यहां बताए जा रहे विकल्पों पर गौर कर अपना साल बचाने की कोशिश कर सकते हैं। आइए जानें क्या हैं ये विकल्प

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 23, 2026 पर 12:00 PM
Bihar Board 12th Result 2026: अच्छा नहीं है रिजल्ट, हताश होने के बजाय ये विकल्प अपनाकर बचा सकते हैं अपना साल
बोर्ड का रिजल्ट आपके जीवन का एक अहम पड़ाव जरूर है।

Bihar Board 12th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेश बोर्ड (BSEB) आज इंटरमीडिएट (12वीं) के छात्रों का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित होने जा रहा है। शैक्षिक सत्र 2025-26 में बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा की परीक्षा देने वाले छात्र बेसब्री से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। दोपहर 1.30 बजे राज्य के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार की मौजूदगी में बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा रिजल्ट 2026 घोषित किया जाएगा। कुछ छात्रों के लिए ये खुशी का पल होगा, वहीं कुछ छात्रों को निराशा हाथ लग सकती है। 12वीं कक्षा किसी भी छात्र के जीवन का अहम पड़ाव होती है। इसके आगे वो क्या करेंगे, कौने से विषय से आगे पढ़ाई करेंगे और उनका करियर क्या मोड़ लेगा? इन सभी सवालों का जवाब इस रिजल्ट पर निर्भर करता है।

लेकिन, यहां यह ध्यान रखना जरूरी है कि बिहार बोर्ड 12वीं कक्षा 2026 रिजल्ट आपके जीवन का एक अहम पड़ाव जरूर है। लेकिन ये अंतिम विकल्प नहीं है। अपनी मेहनत पर भरोसा रखें और रिजल्ट मनमुताबिक नहीं आने पर घबराएं नहीं। आपके पास अब भी कुछ ऐसे विकल्प हैं, जिनकी मदद से न सिर्फ आप अपना साल बचा सकते हैं बल्कि अपने सपने पूरा करने का मजबूत प्रयास कर सकते हैं। आइए जानें इन विकल्पों के बारे में

री-इवैल्यूएशन : बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्र री-इवैल्यूएशन का विकल्प चुन सकते हैं। इस प्रक्रिया से छात्र यह सत्यापित कर सकते हैं कि उनकी आंसर शीट सही तरीके से चेक हुई है और मार्किंग में कोई गड़बड़ी नहीं थी। इस तरह वे अपने स्कोर बेहतर कर सकते हैं।

कम्पार्टमेंट एग्जाम : एक या दो विषय में फेल छात्रों के सारे रास्ते बंद नहीं होते हैं। ऐसे छात्र सप्लीमेंट्री एग्जाम दे सकते हैं। यह एग्जाम आमतौर पर रिजल्ट आने के कुछ महीने बाद होता है। इस मौके का इस्तेमाल वे उस विषय पर फोकस करने और अपनी परफॉर्मेंस सुधारने के लिए कर सकते हैं जिसमें वे फेल हुए हैं।

एनआईओएस : दो से ज्यादा विषय में असफल छात्र नेशनल ओपन स्कूल जैसे विकल्प देख सकते हैं जो साल में दो बार परीक्षा कराते हैं। ओपन बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम और सिलेबस के मामले में फ्लेक्सिबिलिटी देते हैं। इससे छात्रों का समय बच सकता है और वे वापस ट्रैक पर आ सकते हैं।

एग्जाम में दोबारा शामिल होना : निराश होने के बजाए छात्र अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए दोबारा परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इससे उन्हें एक नई शुरुआत मिलती है। परीक्षा में दोबारा शामिल होकर, छात्र अपनी कमजोरियों पर काम कर सकते हैं और बेहतर रिजल्ट के लिए कोशिश कर सकते हैं।

करियर के दूसरे रास्ते

सब समाचार

+ और भी पढ़ें