Get App

GATE 2026:पिछले साल के सवाल और सैंपल पेपर हुए जारी, इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड

GATE 2026: परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 अगस्त से शुरू होगी। इसकी परीक्षाएं फरवरी 2026 में आयोजित होंगी और नतीजे 19 मार्च को घोषित होंगे। इससे पहले इस परीक्षा के लिए सैंपल पेपर और पिछले साल के सवालों की सूची जारी कर दी गई है। इसे डाउनलोड करने का तरीका यहां बताया जा रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 15, 2025 पर 12:08 AM
GATE 2026:पिछले साल के सवाल और सैंपल पेपर हुए जारी, इस तरह कर सकते हैं डाउनलोड
GATE 2026:पिछले साल के सवाल और सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए यहां बताए स्टेप देखें

GATE 2026: इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट एप्टिट्यूड टेस्ट (GATE) 2026 के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही पिछले साल के नवीन ऊर्जा विज्ञान का सेक्शनल पेपर जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी आयोजित कर रहा है। इस परीक्षा में हिस्सा लेने की इच्छा रखने वाले छात्र इन्हें गेट की आधिकारिक वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in से प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें, इसके लिए पंजीकरण 25 अगस्त, 2025 से 25 सितंबर, 2025 तक किए जा सकते हैं। इसके बाद लेट फीस के साथ 6 अक्टूबर, 2025 आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। आवेदन से संबंधित पूरी जानकारी, पाठ्यक्रम, पात्रता जरूरतें और अपडेट आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

गेट क्या है?

गेट राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जो स्नातक छात्रों की इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी, वास्तुकला और विज्ञान में समझ को परखती है। इसका आयोजन आईआईटी और भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बारी-बारी से करते हैं। कई पोस्टग्रेजुएट कार्यक्रम, जैसे एम.टेक, एम.ई. और पीएच.डी., में प्रवेश के लिए गेट स्कोर का उपयोग किया जाता है। कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) में नौकरी के लिए भी नियुक्ति गेट स्कोर के आधार पर की जाती है। गेट एक कंप्यूटर-आधारित परीक्षा है, जिसके अंक तीन वर्षों के लिए मान्य होते हैं।

फरवरी 2026 में होगी गेट की परीक्षा

गेट 2026 की परीक्षा 7, 8, 14 और 15 फरवरी 2026 को आयोजित किया जाएगा। आईआईटी गुवाहाटी यह परीक्षा पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित करेगा। इसका नतीजा 19 मार्च को घोषित किया जाएगा।

30 विषयों से होगी परीक्षा

सब समाचार

+ और भी पढ़ें