दशकों से इंडिया और चीन का रिश्ता अनोखा रहा है। दोनों के बीच व्यापार के मामले में बड़ी भागीदरी रही है। सीमा पर दोनों आमने-सामने खड़े रहे हैं। उधर, दुनिया पर असर के मामले में दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलती रही है। लेकिन, अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रुख और उनकी टैरिफ पॉलिसी ने भारत और चीन को एक-दूसरे के करीब ला दिया है। दोनों एक-दूसरे के लिए बंद दरवाजें खोल रहे हैं। सवाल है कि क्या यह नजदीकी सिर्फ समय की मांग है या लंबे समय तक जारी रहने वाली है?
