Get App

बिहार चुनाव प्रचार के दौरान जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी पर हमला, रैली में मचा हड़कंप!

जानकारी के अनुसार, ज्योति मांझी अपने समर्थकों के साथ खुली जीप में अपने इलाके में प्रचार कर रहीं थीं। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। उस दौरान पत्थर लगने के कारण वे घायल हो गईं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है

Suresh Kumarअपडेटेड Nov 05, 2025 पर 9:01 PM
बिहार चुनाव प्रचार के दौरान जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी पर हमला, रैली में मचा हड़कंप!
बिहार चुनाव प्रचार के दौरान जीतन राम मांझी की समधन ज्योति मांझी पर हमला, रैली में मचा हड़कंप!

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में हलचल तेज़ है। इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि केन्द्रीय मंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) सुप्रीमो जीतन राम मांझी की समधन और NDA की उम्मीदवार ज्योति मांझी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। घटना बुधवार (5 नवंबर) को बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में हुई।

जानकारी के अनुसार, ज्योति मांझी अपने समर्थकों के साथ खुली जीप में अपने इलाके में प्रचार कर रहीं थीं। इसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने उनकी गाड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। उस दौरान पत्थर लगने के कारण वे घायल हो गईं। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पथराव वाली जगह पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि , दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

हमले की खबर फैलते ही राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया। BJP और NDA के नेताओं ने इस घटना की निंदा की है और कहा है कि चुनाव के दौरान हिंसा अस्वीकार्य है। समर्थकों में भी काफी आक्रोश है। उनका आरोप है कि विपक्ष माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें