बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पटना जिले की सभी 14 सीटों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार भी बीजेपी ने जिले में अपना दबदबा बनाए रखा, जबकि महागठबंधन को कई सीटों पर करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। दानापुर से लेकर दीघा और पटना साहिब से लेकर कुम्हरार तक, बीजेपी ने कई सीटों पर बड़ी जीत दर्ज की है।
