Maharashtra Politics News: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल की खबर सामने आ रही है। शिवसेना प्रमुख और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नाराज होने की खबर सामने आ रही है। उद्धव बालासाहेब ठाकरे की अगुवाई वाली शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में दरार का दावा करते हुए शुक्रवार (24 जनवरी) को कहा कि महाराष्ट्र को उनकी पार्टी से तीसरा उपमुख्यमंत्री मिलेगा। मुंबई में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राउत ने कहा कि पर्दे के पीछे की गतिविधियों को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि भविष्य में राज्य में तीन उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं।
