पश्चिम बंगाल में कुछ पही दिनों में चुनाव होने वाले हैं। वहीं पश्चिम बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले महामुकाबले से पहले सूबे में सियासी पारा अपने चरम पर है। 23 और 29 अप्रैल 2026 को होने वाले मतदान से पहले सभी राजनीतिक पार्टियां जनता को लुभाने में लगी हुईं हैं। वहीं पहले चरण के मतदान से पहले भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में बड़े चुनावी वादों का ऐलान किया है। भारतीय जनता पार्टी शुक्रवार (10 अप्रैल 2026) को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है, जिसे भरोसे का शपथ पत्र नाम दिया गया है। इस पत्र को गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने जारी किया है।
