Get App

पहलगाम आतंकी हमले के बीच अमिताभ बच्चन के अजीबोगरीब ट्वीट ने किया कनफ्यूज, हो गए ट्रोल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह पोस्ट 22-23 अप्रैल की रात 12:41 am पर आई। यूजर्स दो धड़ों में बंट गए। आधों ने बॉलीवुड के महानायक को सपोर्ट किया तो बाकी आधों ने ट्रोल कर दिया। कुछ इसी तरह की पोस्ट बिग बी ने अपने ब्लॉग पर भी डाली

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Apr 24, 2025 पर 12:05 AM
पहलगाम आतंकी हमले के बीच अमिताभ बच्चन के अजीबोगरीब ट्वीट ने किया कनफ्यूज, हो गए ट्रोल

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की हर कोई निंदा कर रहा है। 26 मौतों के खूनी खेल ने हर किसी में आक्रोश और दुख भर दिया है। इस घटना पर अपनी राय बयां करने में बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं हैं। लेकिन इस बीच बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ट्रोल हो गए हैं। ट्रोलिंग की वजह है, उनका एक ट्वीट। 22 अप्रैल को हुए पहलगाम टेरर अटैक के काफी वक्त बाद यूजर्स को अमिताभ बच्चन की पोस्ट देखने को मिली। वह भी बड़ी ही अजीबोगरीब। इसे यूजर्स आतंकी हमले पर उनके रिएक्शन से जोड़कर देखने लगे।

बच्चन साहब की पोस्ट में केवल 'T 5356 -' लिखा हुआ है। आगे कुछ नहीं है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर यह पोस्ट 22-23 अप्रैल की रात 12:41 am पर आई। इस पोस्ट से कुछ साफ नहीं हुआ, लोगों की समझ में कुछ नहीं आया। हालांकि यूजर्स दो धड़ों में जरूर बंट गए। आधों ने महानायक को सपोर्ट किया तो बाकी आधों ने ट्रोल कर दिया। कुछ इसी तरह की पोस्ट बिग बी ने अपने ब्लॉग पर भी डाली।

X पर बच्चन साहब को ट्रोल करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'जया जी ने फोन छीन लिया क्या? आगे लिखते नहीं बना पहलगाम के बारे में..' एक यूजर ने लिखा, ‘आपके कहने का मतलब क्या है?’ वहीं एक दूसरे ने लिखा, ‘इसका कॉन्टैक्स्ट क्या है?’

सब समाचार

+ और भी पढ़ें