Get App

Aneet Padda: अनीत पड्डा और अहान पांडे की डेब्यू फिल्म को 6 महीने हुए पूरे, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की अनसीन फोटोज

Saiyaara Completes 6 months: बॉलीवुड की सरप्राइज ब्लॉकबस्टर ‘सैयारा’ ने रिलीज़के छह महीने पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म की लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने अपने को-स्टार अहान पांडे के साथ एक अनदेखी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसने फैंस को फिर से फिल्म की यादों में डुबो दिया।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 18, 2026 पर 5:23 PM
Aneet Padda: अनीत पड्डा और अहान पांडे की डेब्यू फिल्म को 6 महीने हुए पूरे, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की अनसीन फोटोज

2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शुमार 'सैयारा' को रिलीज हुए छह महीने हो गए हैं, और इस खास मौके पर लीड एक्ट्रेस अनीत पड्डा ने को-स्टार अहान पांडे के साथ एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई इस रोमांटिक फोटो में अहान मोटरसाइकिल पर बैठे हुए अनीत का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। कैप्शन में अनीत ने लिखा, "18.07.25 → 18.01.26", जो फिल्म की रिलीज डेट से आज तक के सफर को दर्शाता है। ये पोस्ट फैंस के लिए नॉस्टैल्जिया का डोज बन गई।

मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस लव म्यूजिकल ड्रामा ने दो न्यूकमर्स अनीत और अहान को रातोंरात स्टार बना दिया। फिल्म ने भारत में 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की, जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 570 करोड़ के पार पहुंचा। दर्शकों ने कहानी के इमोशनल टच, शानदार म्यूजिक और दोनों की जबरदस्त केमिस्ट्री को खूब सराहा है। ये 2004 की कोरियन हिट 'अ मोमेंट टू रिमेंबर' से प्रेरित है, जिसमें अस्थिर म्यूजिशियन कृष कपूर (अहान) और संयमित कवयित्री वाणी बत्रा (अनीत) की लव स्टोरी दिखाई गई है। YRF प्रोडक्शन की ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग हो रही है।

अनीत-अहान की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री ने फैंस को इतना दीवाना किया कि रियल लाइफ डेटिंग की अफवाहें जोरों पर पहुंच गईं। कुछ रिपोर्ट्स तो ये भी कहती हैं कि शूटिंग के दौरान उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई, लेकिन करण जौहर ने पॉडकास्ट में हंसते हुए कहा, "ये बॉलीवुड का नेक्स्ट आईट कपल हो सकता है, लेकिन अभी ऑफिशियल नहीं। है" अहान ने GQ को दिए इंटरव्यू में अफवाहों पर क्लियर किया, "अनीत मेरी बेस्ट फ्रेंड है। केमिस्ट्री हमेशा रोमांटिक नहीं होती - ये कम्फर्ट और सेफ्टी की बात है। हमने एक-दूसरे को वैसा ही महसूस कराया।" उन्होंने पाउलो कोएल्हो के कोट का जिक्र भी किया जो दोनों को पसंद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें