Get App

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर को मिला पहला कैप्टन, घर में वापस आई फरहाना

एपिसोड की शुरुआत कुनिका सदानंद के जीशान कादरी पर गुस्सा करने से होती है, जब वह उनकी टाइलें तोड़ती हैं और उसे धक्का भी देती हैं। वहीं अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच बैकग्राउंड को लेकर बहस छिड़ जाती है। तान्या चालाकी से अशनूर को टास्क हारने पर मजबूर करने की कोशिश करती है

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Aug 29, 2025 पर 11:34 PM
Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर को मिला पहला कैप्टन, घर में वापस आई फरहाना
कनिका टास्क में शामिल होकर बसीर की मदद करने की कोशिश करती हैं

बिग बॉस 19 के घर में हर दिन काफी दिलचस्प होता जा रहा है। इस शो में इस बार 16 कंटेस्टेंट ने शामिल हुए हैं। आज के दिन बिग बॉस के घर में पहला कैप्टन मिला और इसके साथ ही ऐप रूम का एक्सेस भी मिला। टास्क के दौरान काफी बहस भी देखने को मिला। इसके साथ ही बिग बॉस के घर में फरहाना भट्ट की वापसी भी हुई। एलिमिनेशन में घर वालों ने फरहाना भट्ट को बाहर कर दिया था। लेकिन वह उनको बिग बॉस ने उन्हें सीधे बाहर करने के बजाय सीक्रेट रूम में भेज दिया था। आइए जानते हैं आज क्या-क्या हुआ।

कैप्टन बनने के लिए लड़ाई

एपिसोड की शुरुआत कुनिका सदानंद के जीशान कादरी पर गुस्सा करने से होती है, जब वह उनकी टाइलें तोड़ती हैं और उसे धक्का भी देती हैं। वहीं अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच बैकग्राउंड को लेकर बहस छिड़ जाती है। तान्या चालाकी से अशनूर को टास्क हारने पर मजबूर करने की कोशिश करती है, लेकिन जीशान अशनूर का समर्थन करते हुए तान्या पर भड़क उठते हैं। अमाल मलिक भी तान्या को उसकी हरकतों के लिए उनको बोलते हैं। कनिका टास्क में शामिल होकर बसीर की मदद करने की कोशिश करती हैं। वहीं, बसीर अली और अभिषेक बजाज के बीच बहस और गाली-गलौज हो जाती है।

कुनिका बनी कैप्टन

सब समाचार

+ और भी पढ़ें