Get App

Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में नए मेहमान की हुई एंट्री, एलिमिनेट होने से बची कुनिका...जानें संडे को और क्या-क्या हुआ

Bigg Boss 19: आज के एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों के लिए एक एनिमल टास्क टास्क दिया, जिसमें उन्हें एक-दूसरे को अलग-अलग जानवरों जैसे शेर, मगरमच्छ और गिरगिट का टैग देना था। इस दौरान कुनिका ने तान्या को मगरमच्छ दिया वहीं तान्या ने नेहल को लोमड़ी और फरहाना को सांप दिया

Edited By: Ankita Pandeyअपडेटेड Sep 07, 2025 पर 11:31 PM
Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में नए मेहमान की हुई एंट्री, एलिमिनेट होने से बची कुनिका...जानें संडे को और क्या-क्या हुआ
आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ

टीवी का फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' शुरुआत से ही चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस के घर में आए दिन कंटेस्टेंट के बीच काफी लड़ाई देखने को मिल रही है। 'बिग बॉस 19' का दूसरा वीकेंड का वार एपिसोड काफी खास रहा। पिछले एपिसोड में जहां सलमान खान ने फरहाना और नेहल की क्लास लगाई थी, तो वहीं आज का माहौल थोड़ा हल्का-फुल्का दिखा। आज शो में कुछ मेहमान भी आए इसके साथ ही आज शो में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री भी हुई है।

दूसरा वीकेंड का वार में मुनव्वर फारूकी, साहिबा बाली और कुल्लू ने मिलकर कंटेस्टेंट्स को काफी रोस्ट किया। इसके साथ ही शो में शहनाज गिल भी आई थी। आइए जानते हैं आज घर में क्या-क्या हुआ

कैसी हुई शो की शुरुआत

आज के एपिसोड में सलमान खान ने घरवालों के लिए एक एनिमल टास्क टास्क दिया, जिसमें उन्हें एक-दूसरे को अलग-अलग जानवरों जैसे शेर, मगरमच्छ और गिरगिट का टैग देना था। इस दौरान कुनिका ने तान्या को मगरमच्छ दिया वहीं तान्या ने नेहल को लोमड़ी और फरहाना को सांप दिया। वहीं गौरव ने तान्या, नीलम और कुनिका को शेर और दो बच्चे दिया। वहीं गिरगिट का नेहल को दिया। वहीं अमाल मलिक ने फरहानो को बकरी और अभिषेक बजाज को घर का पिग दिया। नीलम ने फरहाना को चील दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें