Get App

Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना को मिला अंबानी परिवार का इवेंट होस्ट करने का मौका, एक्टर ने जताई खुशी

Gaurav Khanna: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर गौरव खन्ना इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। वजह है उनका नया और अनोखा रोल एक्टर से इवेंट ऑर्गेनाइजर बनने का। गौरव ने अंबानी परिवार के लिए एक बड़े इवेंट का आयोजन करने वाले हैं, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।ॉ

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 07, 2026 पर 4:28 PM
Gaurav Khanna: बिग बॉस 19 विनर गौरव खन्ना को मिला अंबानी परिवार का इवेंट होस्ट करने का मौका, एक्टर ने जताई खुशी

बिग बॉस 19 का खिताब जीतकर घर लौटे अनुपमा फेम गौरव खन्ना इन दिनों खुशियों के पल जी रहे हैं। सलमान खान के शो में ट्रॉफी के साथ 50 लाख रुपये नकद भी जीतने वाले इस एक्टर ने अब एक ऐसा मौका पाया है, जिसकी कल्पना भी शायद उन्होंने नहीं की होगी। अपने ताजा यूट्यूब व्लॉग में गौरव ने खुलासा किया कि वे रिलायंस फैमिली इवेंट को पहली बार ऑर्गनाइज कर रहे हैं, जो धीरूभाई अंबानी के जन्मदिन पर हर साल आयोजित होता है। ये इवेंट इतना भव्य है कि हर बार 40,000 लोग जुटते हैं, और गौरव स्टेज पर घोड़े पर सवार होकर एंट्री मारेंगे।

व्लॉग में गौरव उत्साह से भरे नजर आए। उन्होंने कहा, "ये मेरे लिए बहुत खास मौका है। स्क्रिप्ट इतनी लंबी है जैसे एग्जाम की तैयारी कर रहा हूं। पहले भी ये करने को कहा गया था, लेकिन तब नहीं हो पाया। इस बार खुशकिस्मती से हो रहा है।" उन्होंने इसे टीवी पर न दिखने वाला अपना पर्सनल अचीवमेंट बताया। गौरव ने ये भी शेयर किया कि दो इवेंट्स होंगे, दोनों में अलग ही जोश रहेगा। बिग बॉस के बाद ये नया अवतार फैंस को हैरान करने वाला है। गौरव का यूट्यूब चैनल दिसंबर 2025 में लॉन्च हुआ था, लेकिन कुछ ही दिनों में बंद हो गया था। अब दोबारा सक्रिय होकर वे फैंस से जुड़ रहे हैं।

व्लॉग का मजेदार हिस्सा था बिग बॉस कंटेस्टेंट प्रणीत मोर के साथ डिनर किया। दोनों पुराने दिनों को याद कर हंसे। गौरव ने हाथों से खाना खाया, तो प्रणीत ने चम्मच का इस्तेमाल किया। गौरव ने मजाक में पूछा, "बिग बॉस इफेक्ट?" प्रणीत ने हंसते हुए कहा, "मैं अमीर बन गया हूं!" बाद में गौरव ने प्रणीत को मिठाई दी, तो प्रणीत ने कहा, "तुम्हारी कार मुझे दे दो।" गौरव ने हंसकर जवाब दिया, "वो तो मुझे अभी तक नहीं मिली!" ये बात सुनकर फैंस चौंक गए। शो का फिनाले 7 दिसंबर 2025 को हुआ था, जहां फरहाना भट्ट रनर-अप रहीं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें