Get App

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने फिर नाम किया रोशन, 2025 LVMH प्राइज़ की पहली इंडियन ज्यूरी मेंबर बनीं एक्ट्रेस

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर ग्लोबल लेबल पर कामयाबी की नई कहानी लिख दी है। एक्ट्रेस के नाम पर एक और बड़ी सक्सेस आई है। क्या है पूरा मामला चलिए बताते हैं।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Sep 03, 2025 पर 5:00 PM
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने फिर नाम किया रोशन, 2025 LVMH प्राइज़ की पहली इंडियन ज्यूरी मेंबर बनीं एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण ने फिर नाम किया रोशन

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण आज भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी सुपरस्टार मानी जाती हैं। उनकी फिल्मों की लिस्ट खुद ही उनकी कामयाबी और ग्लोबल अपील की गवाही देती है। करियर में लगातार ब्लॉकबस्टर और हज़ार-हज़ार करोड़ की कमाई करने वाली फिल्मों के साथ, दीपिका ने साबित कर दिया है कि वो सचमुच भारतीय सिनेमा का ग्लोबल चेहरा बन चुकी हैं।

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपने योगदान की वजह उन्हें एक बदलाव लाने वाली पर्सनेलिटी के रूप में जाना जाता है। दीपिका सिर्फ अपनी ऑन स्क्रीन सफलता से ही नहीं, बल्कि फैशन और लग्ज़री की दुनिया में भी भारत की पहचान को नया आयाम दे चुकी हैं। उन्होंने कई ग्लोबल ब्रांड्स के लिए भारत के दरवाज़े खोले हैं और आज वे दुनिया के सबसे बड़े इंटरनेशनल नामों की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस तरह से ग्लोबल प्लेटफ़ॉर्म्स पर दीपिका भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

View this post on Instagram

A post shared by LVMHPrize (@lvmhprize)

2022 में दीपिका पादुकोण ने ग्लोबल लग्ज़री फैशन हाउसेस जैसे लुई वीटॉन और कार्टियर द्वारा साइन किए जाने पर इतिहास रच दिया था। दीपिका इस तरह से देश की पहली भारतीय बनीं जिन्हें साइन किया, जिससे दूसरे इंडियन स्टार्स को भी आने वाले सालों में इस ट्रेंड में शामिल होने का मौका मिला। अब, दीपिका ने अपने अनोखे सफर में एक और उपलब्धि जोड़ा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें