Get App

Dhurandhar 2 के टिकटों की कीमत पहुंची आसमान पर, मुंबई में ₹3100, दिल्ली में ₹2400 में बिक रही टिकट... प्रीव्यू शोज हुए हाउसफुल

Dhurandhar 2 Ticket Prices: बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज रिलीज से पहले ही चर्चा का केंद्र बन गई है। रणवीर सिंह और निर्देशक आदित्य धर की इस फिल्म के टिकटों की कीमतें अब तक की सबसे ऊंची बताई जा रही हैं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Mar 10, 2026 पर 10:53 AM
Dhurandhar 2 के टिकटों की कीमत पहुंची आसमान पर, मुंबई में ₹3100, दिल्ली में ₹2400 में बिक रही टिकट... प्रीव्यू शोज हुए हाउसफुल

रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर 2' की रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर तूफान मच गया है। 19 मार्च को बड़े परदे पर धमाल मचाने वाली इस फिल्म के पेड प्रीव्यूज (18 मार्च) की टिकटें रिकॉर्ड कीमतों पर बिक रही हैं। मुंबई के प्रीमियम थिएटर्स में टिकट 3100 रुपए तक पहुंच गए हैं, जबकि दिल्ली-एनसीआर में 2400 रुपए का भाव है। बावजूद ऊंचे दामों के, बुकिंग ऐप्स पर सीटें तेजी से खत्म हो रही हैं।

बुकमायशो जैसे प्लेटफॉर्म्स पर दिल्ली के पेड प्रीव्यू शोज की शुरुआती कीमत 350 रुपए से शुरू होकर रेकलाइनर और वीआईपी सीट्स पर 2200-2500 रुपए तक जा रही है। मुंबई में दोपहर 4:45 बजे से रात 11:45 तक के शोज 300 से 3100 रुपए के दायरे में बिक रहे। फैंस की भारी मांग के चलते कई सिनेमाघर हाउसफुल हो चुके हैं, खासकर क्लासिक, प्राइम और एग्जीक्यूटिव सेक्शन हाउसफुल हैं। हैदराबाद, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में भी 290-1400 रुपए की रेंज देखी जा रही है। जियो स्टूडियोज प्रोडक्शन ने इस हाइप को भुनाया है, जिससे पहले ही 5 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो चुकी।

आदित्य धर निर्देशित इस सीक्वल का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो गया था, जिसमें रणवीर के डबल रोल ने सबको चौंका दिया। पहली 'धुरंधर' ने 1000 करोड़ क्लब में एंट्री मारकर इतिहास रचा था। अब 'द रिवेंज' में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना जैसे सितारे हैं, जो एक्शन और बदले की कहानी को ग्रैंड बनाते हैं। एडवांस बुकिंग 7 मार्च से शुरू हुई, और 12 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। सोशल मीडिया पर फैंस रणवीर को 'बॉलीवुड का टाइगर' बता रहे।

यह क्रेज साबित करता है कि बड़े बजट वाली मास एंटरटेनर की भूख दर्शकों में बरकरार है। प्रोड्यूसर्स का दांव काम कर गया, क्योंकि ऊंची कीमतों के बावजूद ऑक्यूपेंसी 70% पार कर चुकी है। रिलीज डे पर ओपनिंग 100 करोड़ को पार कर सकती है। रणवीर का डेडिकेशन- वजन घटाकर योद्धा लुक- फैंस को इमोशनली जोड़ रहा। जियो मैक्स जैसे प्रीमियम फॉर्मेट्स में टिकट डिमांड और तेज है। आने वाले दिनों में यह फिल्म साल की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें