Get App

Shehnaaz Gill: शहनाज गिल के ‘बेवफाई’ वाले बयान पर भड़के फैंस, यूजर्स बोले– ‘चीटिंग को नॉर्मल मत करो’

Shehnaaz Gill: बिग बॉस 13 से चर्चा में आईं शहनाज गिल एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह उनकी एक पुरानी इंटरव्यू क्लिप है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 08, 2026 पर 4:36 PM
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल के ‘बेवफाई’ वाले बयान पर भड़के फैंस, यूजर्स बोले– ‘चीटिंग को नॉर्मल मत करो’

बिग बास की स्टार शहनाज गिल एक बार फिर अपने बेबाक बयान से सुर्खियों में हैं। पुराने इंटरव्यू का एक वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें उन्होंने रिलेशनशिप में बेवफाई को हल्का करने जैसी बात कही। नेटीजन्स ने इसे चीटिंग को जस्टिफाई करने वाला बताया और जोरदार ट्रोलिंग शुरू कर दी।

वायरल वीडियो का पूरा मामला

वीडियो में शहनाज से पार्टनर के धोखे पर सवाल पूछा जाता है। वे कहती नजर आ रही हैं, "उसे जो करना है करने दो। बाहर जाना चाहे तो जाने दो, गर्लफ्रेंड बना ले तो बना ले। थोड़े दिनों के लिए तो छोड़ दो। सबको अपनी ज़िंदगी जीने का हक़ है। मैं तो तेरे साथ हूं, जा जी ले... देखते हैं क्या होता है।" उनका कहना था कि इंसान का दिल होता है, चाहे शैतान ही क्यों न हो। शायद वो दर्द महसूस कर पछताएगा।

ये पहली बार नहीं जब शहनाज ने प्यार के कड़वे सच खोले। नवंबर 2025 में उन्होंने कबूल किया था कि उन्होंने खुद एक्स-बॉयफ्रेंड को धोखा दिया क्योंकि अपेक्षाएं पूरी न हुईं। "मैं सिर्फ देती ही रहूं, ये नहीं चल सकता। गिव एंड टेक जरूरी है," उन्होंने कहा। वे चाहती हैं पार्टनर सम्मान दे, स्पेस दे, आर्थिक रूप से बराबर हो और साथ घूमे-फिरे। शादी पर भी उनकी राय मिली-जुली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें