Get App

Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली और केतन मेहता मिलकर बनाएंगे मंदिर के इतिहास पर भव्य फिल्म, दमदार टीजर हुआ रिलीज

Jai Somnath Teaser Release: भारतीय सिनेमा के दो दिग्गज फिल्मकार संजय लीला भंसाली और केतन मेहता पहली बार एक साथ आए हैं। दोनों ने मिलकर ऐतिहासिक फिल्म जय सोमनाथ की घोषणा की है। यह फिल्म गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर आधारित होगी और 1025-1026 ईस्वी में महमूद गजनी द्वारा मंदिर पर किए गए हमले और उसके बाद हुए पुनर्निर्माण की गाथा को बड़े पर्दे पर उतारेगी।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Feb 15, 2026 पर 4:51 PM
Jai Somnath Teaser: संजय लीला भंसाली और केतन मेहता मिलकर बनाएंगे मंदिर के इतिहास पर भव्य फिल्म, दमदार टीजर हुआ रिलीज

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर संजय लीला भंसाली ने एक नया सिनेमाई धमाका किया। उन्होंने 'जय सोमनाथ' फिल्म की घोषणा की, जो गुजरात के पौराणिक सोमनाथ मंदिर की वीर गाथा को बड़े पर्दे पर उतारेगी। भंसाली प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही यह फिल्म केतन मेहता के निर्देशन में 2027 में वर्ल्डवाइड रिलीज होगी। टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो के साथ लिखा गया, "मंदिर टूट सकता है, आस्था नहीं"। यह लाइन सीधे दिल को छू गई।

ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और महत्व

फिल्म मंदिर के उस कालखंड को दिखाएगी जब महमूद गजनवी ने 11वीं सदी में सोमनाथ पर हमला किया। बार-बार लूटे जाने के बावजूद आस्था ने इसे फिर से खड़ा किया, जो हिंदू संस्कृति की लचक का प्रतीक है। भंसाली और मेहता दोनों गुजराती मूल के हैं, इसलिए यह प्रोजेक्ट उनके लिए व्यक्तिगत रूप से खास है। केतन मेहता 'मिर्जा गालिब' और 'सरदार' जैसी पीरियड फिल्मों के लिए मशहूर हैं, जबकि भंसाली की भव्यता 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' में झलक चुकी है। यह कोलैबोरेशन स्केल, संगीत और इमोशंस का तगड़ा मिश्रण लाएगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें