Get App

Kohrra 2: ओटीटी पर धमाका! ‘कोहरा 2’ कब और कहां स्ट्रीम होगी, जानें पूरी डिटेल

Kohrra 2: ओटीटी पर शानदार सफलता के बाद चर्चित वेब सीरीज ‘कोहरा’ एक बार फिर वापसी को तैयार है। पहले सीजन ने सस्पेंस और दमदार कहानी से दर्शकों को प्रभावित किया था। अब ‘कोहरा 2’ में कहानी और भी ज्यादा रहस्यमयी और रोमांचक होने वाली है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 20, 2026 पर 3:04 PM
Kohrra 2: ओटीटी पर धमाका! ‘कोहरा 2’ कब और कहां स्ट्रीम होगी, जानें पूरी डिटेल
Kohrra 2: इस बार सीरीज में मोना सिंह की एंट्री खास आकर्षण रहने वाली है।

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर शानदार कामयाबी हासिल करने के बाद चर्चित वेब सीरीज ‘कोहरा’ एक बार फिर दर्शकों का इंतजार खत्म करने आ रही है। पहले सीजन ने अपनी सधी हुई कहानी, रहस्यमय माहौल और दमदार किरदारों के जरिए दर्शकों को अंत तक बांधे रखा था। ग्रामीण पृष्ठभूमि में रची गई इस सीरीज ने क्राइम और सस्पेंस को जिस तरह पेश किया, उसने इसे खास बना दिया। अब मेकर्स ‘कोहरा 2’ के साथ कहानी को एक नए मोड़ पर ले जाने की तैयारी में हैं। इस बार सस्पेंस पहले से ज्यादा गहरा और हालात पहले से ज्यादा उलझे हुए नजर आएंगे।

नए सीजन में कुछ पुराने चेहरों के साथ नए किरदारों की एंट्री भी कहानी को नया रंग देगी। भावनाओं, रहस्यों और अनकहे सच के बीच उलझी यह कहानी दर्शकों को एक बार फिर सोचने पर मजबूर करेगी। ‘कोहरा 2’ से दर्शकों को पहले से ज्यादा रोमांच और सस्पेंस की उम्मीद है।

इस बार कहानी में नया मोड़

‘कोहरा 2’ में न सिर्फ नया केस दिखाया जाएगा, बल्कि एक नया शहर, नई चुनौतियां और नए किरदार भी कहानी का हिस्सा होंगे। जहां पहले सीजन में अपराध की परतें धीरे-धीरे खुलती गई थीं, वहीं इस बार सस्पेंस और थ्रिल का लेवल और ऊंचा होने वाला है। मेकर्स का दावा है कि दर्शकों को हर एपिसोड में चौंकाने वाले ट्विस्ट देखने को मिलेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें