Maa Movie Review: पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में हॉरर फिल्मों का दौर चल रहा है। सिनेमाघरों से लेकर ओटीटी पर एक के बाद एक कई हॉरर फिल्में रिलीज हो रही है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की नई माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म 'मां' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस काफी समय से फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। काजोल की फिल्म ‘मां’ एक पौराणिक हॉरर कहानी पर बेस्ड है, जिसमें देवी और राक्षसों की प्राचीन मान्यताओं को दिखाया गया है। इस हॉरर फिल्म को विशाल फुरिया ने डायरेक्ट किया है।
