Get App

Monalisa: मोनालिसा की गुपचुप शादी ने परिवार में मचाया हड़कंप, माता-पिता बेसुध

Monalisa marriage controversy: टीवी और सोशल मीडिया की चर्चित एक्ट्रेस मोनालिसा अपनी गुपचुप शादी के बाद सुर्खियों में हैं। केरल में फरमान खान के साथ नई जिंदगी शुरू करने के बावजूद, उनके परिवार में मातम पसरा है। महेश्वर गांव और परिवार उनके अचानक फैसले से शॉक्ड हैं, खासकर माता-पिता और बहन, जो भावनात्मक तौर पर टूट गए हैं

Edited By: Anchal Jhaअपडेटेड Mar 17, 2026 पर 12:01 PM
Monalisa: मोनालिसा की गुपचुप शादी ने परिवार में मचाया हड़कंप, माता-पिता बेसुध
Monalisa marriage controversy: मोनालिसा की डेब्यू फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' भी इस विवाद से प्रभावित हुई है।

टीवी और सोशल मीडिया की चर्चित स्टार मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। केरल में फरमान खान के साथ अपनी शादी के बाद उन्होंने अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत की है, लेकिन यह खुशी उनके परिवार के लिए भारी संकट बन गई है। महेश्वर के गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवार के लोग इस गुपचुप शादी के फैसले से पूरी तरह शॉक्ड हैं। मोनालिसा की अचानक और बिना किसी जानकारी के शादी करने की खबर ने गांव और परिवार में सन्नाटा फैला दिया है।

उनके माता-पिता और बहन इस पूरे घटनाक्रम से टूट चुके हैं और लगातार आंसू बहा रहे हैं। परिवार का कहना है कि मोनालिसा अभी नाबालिग हैं और उनके फैसले से परिवार मानसिक और भावनात्मक रूप से गहरे झटके में है। इस शादी ने उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन दोनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

मां का दर्द और बहकाए जाने का आरोप

मोनालिसा की मां का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है। उन्होंने मीडिया से कहा कि उनकी बेटी अभी नाबालिग है और उसे बहकाया गया है। पिछले दस दिनों से उनके दोनों फोन बंद हैं, जिससे परिवार उनकी सलामती को लेकर चिंतित है। मां ने खुलकर कहा कि बेटी के मोबाइल तक नहीं होने के कारण वह उससे कोई संपर्क नहीं कर पा रही हैं और बेसुध होकर रोती रही।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें