नोरा फतेही ने तंजानिया के सिंगर रेवन्नी के साथ अपने नए गाने Oh Mama Tetema का छोटा सा टीजर जारी कर हलचल मचा दी है। जेसन देरुलो के साथ स्नेक की दुनियाभर में सफलता के बाद नोरा तंजानियन सेंसेशन रेवन्नी के साथ ग्लोबल फ्यूजन सॉन्ग में नजर आएंगी। इसमें अफ्रीकी-बोंगो धुन का मिक्स देखने को मिलेगा, जिसमें कई भाषाओं और संस्कृतियों की झलक देखने को मिलेगी।