बॉलीवुड के फेमस और दिग्गज कलाकार सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं रहे। सतीश कौशिक ने 9 मार्च 2023 यानी गुरुवार को आखिरी सांस ली। बता दें कि इससे ठीक एक दिन पहले ही सतीश कौशिक ने अपने दोस्तों के साथ होली सेलिब्रेशन की फोटो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर किया था। बता दें कि सतीश कौशिक ने अपनी शानदार एक्टिंग और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया है। लेकिन काफी कम लोगों को पता है कि सतीश कौशिक ने कई सारी शानदार फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है। हालांकि डायरेक्शन में सतीश कौशिक को उतनी ज्यादा सफलता हाथ नहीं लगी जितनी की उनको एक्टिंग में कामयाबी मिली। आइये जानते हैं कुछ ऐसी फेमस फिल्मों के बारे में जिनका डायरेक्शन सतीश कौशिक ने किया था।
अपडेटेड Mar 09, 2023 पर 04:20 PM