Get App

कितने दिनों में पूरी होगी Spirit की शूटिंग? प्रभास और त्रिप्ति डिमरी की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान

Spirit: प्रभास की फिल्म स्पिरिट अपनी शूटिंग और रिलीज को लेकर चर्चा में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग 95 दिनों में पूरी होने की उम्मीद है। मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 5 मार्च 2027 तय की है। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 28, 2026 पर 3:53 PM
कितने दिनों में पूरी होगी Spirit की शूटिंग? प्रभास और त्रिप्ति डिमरी की फिल्म की रिलीज डेट का हुआ ऐलान
पोस्ट के साथ एक प्रमोशनल विज़ुअल भी शेयर किया

Spirit: प्रभास की आने वाली फिल्म स्पिरिट एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस बार इसकी चर्चा में रहने की वजह शूटिंग को लेकर आई नई जानकारी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, ये एक्शन ड्रामा फिल्म की शूटिंग सिर्फ 95 दिनों में पूरी की जा सकती है। इसके साथ ही मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। ये फिल्म 5 मार्च 2027 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए ये जानकारी दी। पोस्ट के साथ एक प्रमोशनल विज़ुअल भी शेयर किया, जिसमें रिलीज डेट दिखाई गई।

ऐसी खबरें थी कि प्रभास की ये फिल्म पहले 2026 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लंबे शूटिंग शेड्यूल और भारी पोस्ट-प्रोडक्शन काम की वजह से इसकी रिलीज आगे बढ़ा दी गई।

कितने दिन में पूरी होगी शूटिंग

पिंकविला की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स फिल्म स्पिरिट की पूरी शूटिंग सिर्फ 95 दिनों में खत्म करने की तैयारी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने इस तय समय में शूट पूरा करने के लिए शूटिंग शेड्यूल को बहुत सोच-समझकर प्लान किया है। फिल्म इंडस्ट्री में चल रही चर्चाओं के अनुसार, डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म स्पिरिट के लिए विलेन का चयन कर लिया है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि सीनियर तेलुगु एक्टर गोपीचंद इस फिल्म में निगेटिव रोल निभा सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें