Get App

Prince Narula: प्रिंस नरूला ने तोड़ी चुप्पी, ‘द 50’ से पहले युविका चौधरी संग तलाक की अफवाहों पर दिया जवाब

Prince Narula: रियलिटी शो के बादशाह कहे जाने वाले प्रिंस नरूला इन दिनों अपने नए शो ‘द 50’ को लेकर चर्चा में हैं। लेकिन शो से पहले ही उनका नाम एक अलग वजह से सुर्खियों में आ गया पत्नी और अभिनेत्री युविका चौधरी के साथ तलाक की अफवाहें। सोशल मीडिया पर लगातार यह चर्चा थी कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 25, 2026 पर 4:12 PM
Prince Narula: प्रिंस नरूला ने तोड़ी चुप्पी, ‘द 50’ से पहले युविका चौधरी संग तलाक की अफवाहों पर दिया जवाब

प्रिंस नरुला और युविका चौधरी की जोड़ी ने टीवी वर्ल्ड में प्यार की मिसाल कायम की थी। बिग बॉस 9 के सेट पर मिले, 2018 में शादी की और हाल ही में बेटी एकलीन का स्वागत किया। लेकिन आखिरकार अफवाहें क्यों उड़ीं? इसका जवाब देते हुए प्रिंस ने कहा कि हर शादी में उतार-चढ़ाव आते हैं, बस एक वीडियो को लोग गलत समझ बैठे हैं। 'द 50' शो के लिए अलग-अलग अनाउंसमेंट वीडियोज ने फैंस को चौंका दिया, लेकिन ये सिर्फ कॉन्सेप्ट का हिस्सा था।

अफवाहों की शुरुआत कैसे हुई?

कपल ने हमेशा जॉइंट अपीयरेंस से फैंस को खुश रखा। लेकिन 'द 50' के प्रमोशनल वीडियोज में दोनों अलग-अलग नजर आए। सोशल मीडिया पर सवाल उठे कि क्या रिश्ते में खटास आ गई? कुछ ने इसे पर्सनल डिस्कॉर्ड का संकेत माना। 2024 में प्रिंस का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने बताया कि युविका ने बेटी के डिलीवरी डेट की जानकारी नहीं दी थी। ये इमोशनल मोमेंट था, लेकिन लोग तलाक की थ्योरी गढ़ बैठे।

प्रिंस का स्पष्ट संदेश

टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में प्रिंस ने खुलकर बात की। "हर पति-पत्नी की जिंदगी में मुश्किल वक्त आता है। हमने एक वीडियो शेयर किया, जो लोग गलत कंट्रेक्स्ट में ले लिए। मैंने बस अपनी फीलिंग्स शेयर कीं। हम मैच्योर हैं, चाहते तो तुरंत क्लैरिफाई कर देते।" उन्होंने तुलना दी "माता-पिता या भाई-बहनों से झगड़े होते हैं, लेकिन अलगाव थोड़े ना हो जाता है। तलाक के बारे में कभी सोचा ही नहीं।" युविका ने पहले कहा था कि हर अफवाह पर रिएक्ट ना करना बेहतर, क्योंकि प्रिंस इमोशनल हैं और ये उनको परेशान करता है। उनकी शादी दोस्ती से शुरू हुई और फिर पैरेंटहुड तक पहुंची। प्रिंस का कहना है कि हर फेज ने दोनों को करीब लाया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें