ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की शानदार कामयाबी की कहानी के पीछे एक दर्दभरी फैमिली सच्चाई छिपी है, जिसे खुद उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा ने बयां किया है। मिस वर्ल्ड से बॉलीवुड स्टार बनी प्रियंका के करियर पर पूरा परिवार जुट गया था, लेकिन इसी चक्कर में उनका छोटा भाई सिद्धार्थ चोपड़ा 'नुकसान' का शिकार हो गया। मधु ने इमोशनल होकर बताया कि सिद्धार्थ को माता-पिता का साथ न मिल सका और आज भी वे रोज की जद्दोजहद में हैं।
