ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा की लेटेस्ट फिल्म 'द ब्लफ' ने स्ट्रीमिंग वर्ल्ड में तहलका मचा दिया है। अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होते ही इस एक्शन-एडवेंचर ने 300.3 मिलियन व्यूज हासिल कर प्लेटफॉर्म की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म बन गई। फरवरी 2026 में रिलीज हुई यह मूवी दर्शकों के दिलों पर छा गई है, जो प्रियंका के दमदार अवतार और रोमांचक कहानी का कमाल है।
