ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपनी आगामी हॉलीवुड फिल्म 'द ब्लफ' के प्रमोशन के दौरान एक चौंकाने वाली बचपन की घटना साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां मधु चोपड़ा ने दिल्ली की सड़कों पर खतरे को भांपते हुए कैब ड्राइवर पर भड़क गईं। ये किस्सा मां के साहस और बेटी के प्रति प्यार की मिसाल बन गया, जो हर मां के दिल को छू लेता है।
