ग्लैमर वर्ल्ड में सितारों की निजी जिंदगी हमेशा चर्चा का बड़ा कारण रही है। प्रोफेशनल उपलब्धियों से ज्यादा उनके रिश्ते, शादी और पारिवारिक फैसले लोगों की दिलचस्पी का विषय बन जाते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस भी उन स्टार कपल्स में शामिल हैं, जिनका नाम अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। दोनों की लव स्टोरी शुरुआत से ही चर्चा में रही और वक्त के साथ इस पर तरह-तरह की राय भी सामने आती रहीं। कभी उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठे, तो कभी सोशल मीडिया पर बेवजह की आलोचनाएं हुईं।
