Get App

Rahul Vaidya: 'अपनी सिंगिंग पर ध्यान...' विराट कोहली के भाई ने राहुल वैद्य को दी थी सलाह

Rahul Vaidya: सिंगर राहुल वैद्य हाल ही में तब चर्चा में आए जब उन्होंने विराट कोहली द्वारा अवनीत कौर की पोस्ट लाइक करने पर प्रतिक्रिया दी। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि विराट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। अब राहुल ने बताया कि विराट के भाई विकास कोहली ने उनसे मिलकर सलाह दी कि वे अपनी सिंगिंग पर ध्यान दें

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 10, 2025 पर 9:53 PM
Rahul Vaidya: 'अपनी सिंगिंग पर ध्यान...' विराट कोहली के भाई ने राहुल वैद्य को दी थी सलाह
Rahul Vaidya: राहुल वैद्य ने बताया कि विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने उनको अपने सिगिंग पर ध्यान देने को कहा

पिछले कुछ दिनों से सिंगर राहुल वैद्य चर्चा में बने हुए है। राहुल वैद्य तब चर्चा में जब विराट कोहली द्वारा अवनीत कौर की एक पोस्ट लाइक करने पर प्रतिक्रिया दी। यह मामला सोशल मीडिया एल्गोरिदम से जुड़ा था। इसके बाद राहुल ने दावा किया कि विराट ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया है। वहीं क्रिकेटर के कुछ फैंस उनके परिवार को अपशब्द कहे है। अब राहुल वैद्य ने बताया कि इस घटना के बाद विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने उनसे मिले और उन्हें अपने सिगिंग पर ध्यान देने को कहा।

इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ बातचीत में राहुल वैद्य ने बताया, "इस पूरे मामले के बाद विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने मुझसे कुछ बातें की थीं। उन्होंने कहा, आप विराट के बारे में क्यों बोल रहे हो? पब्लिसिटी क्यों ले रहे हो?" हालांकि राहुल ने यह भी कहा कि उन्हें विकास के कहे हुए सटीक शब्द याद नहीं हैं। इसके बाद विकास ने कहा, 'इससे ​​अच्छा आप अपनी सिगिंग पर ध्यान दीजिए।'

राहुल ने क्या कहा

राहुल ने कहा, "मुझे यकीन नहीं हुआ ये वही विकास कोहली हैं, जो मैनचेस्टर में एक स्टेडियम के बाहर मुझसे मिले थे और मेरी सिंगिंग की तारीफ भी की थी। लेकिन मैं समझता हूं कि ऐसे छोटे-मोटे विवाद भी किसी के फैमिली को एफेक्ट कर सकते हैं। जो कुछ भी उस समय हो रहा था, वह उन्हें ठीक नहीं लगा और इसी वजह से उन्होंने मुझसे यह बात कही।" राहुल ने कहा, "मैं जानता हूं कि विकास एक अच्छा इंसान है और मैंने उसकी बातों को दिल पर नहीं लिया। असल दिक्कत ये है कि लोग बिना पूरी बात जाने ही तुरंत अपनी रिएक्शन देने लगते हैं।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें