Get App

Sana Khan: सना खान ने ब्रेनवॉश के आरोपों को सिरे से खारिज किया, 'बॉलीवुड छोड़ना मेरा अपना फैसला था'

Sana Khan: बिग बॉस फेम सना खान ने 6 साल बाद रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में खुलासा किया कि पति मुफ्ती अनस सैयद ने उन्हें ब्रेनवॉश नहीं किया। साथ ही उन्होंने अपने निजी जीवन की कई बातें पॉडकास्ट में खोलीं।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 17, 2026 पर 11:01 PM
Sana Khan: सना खान ने ब्रेनवॉश के आरोपों को सिरे से खारिज किया, 'बॉलीवुड छोड़ना मेरा अपना फैसला था'

बिग बॉस 6 की कंटेस्टेंट सना खान ने 2020 में करियर के शिखर पर अचानक बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था, जिसने पूरे मनोरंजन जगत को हिलाकर रख दिया। जय हो, टॉयलेट एक प्रेम कथा और स्पेशल OPS जैसी हिट फिल्मों व वेबसीरीज के बाद उनका यह फैसला रहस्यमय लगा। अब 6 साल बाद रश्मि देसाई के पॉडकास्ट में सना ने खुलासा किया कि पति मुफ्ती अनस सैयद ने उन्हें ब्रेनवॉश नहीं किया था। बॉलीवुड छोड़ना पूरी तरह उनका अपना निर्णय था।

ब्रेनवॉश अफवाहों पर सना का डटकर जवाब

सोशल मीडिया पर ट्रोल्स ने सालों से आरोप लगाते रहे कि अनस ने सना को धार्मिक बनाकर इंडस्ट्री से दूर कर दिया। सना ने साफ कहा, "ब्रेनवॉश कोई जादू की छड़ी थोड़े ही है जो रातोंरात बदल दे। यह मेरी अपनी सोच थी।" शादी को उन्होंने बेहद निजी रखा—रिश्तेदारों को भी मस्जिद में अनस देखकर पता चला। कजिन्स ने सवाल किए तो सना ने हंसकर कहा, "हां, शादी हो गई!"

बिग बॉस से बॉलीवुड तक का सफर

बिग बॉस में विवादों की रानी रहीं सना। घर से बाहर आकर फिल्मों में छलांग लगाई। टॉयलेट में भूमि पेडनेकर संग काम, जय हो में सलमान खान का स्पेशल नंबर रहीं। हर प्रोजेक्ट में हिट रहीं। लेकिन अंदरखाने में आध्यात्मिक खोज चल रही थी। 2020 में इंस्टाग्राम पोस्ट आई, "मैं अल्लाह के हुक्म का पालन करूंगी, शौहरत-पैसे से ऊपर इंसानियत की सेवा।" नवंबर में बिना किसी फैमिली प्रेशर के कोर्ट मैरिज हो गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें