Get App

Shefali Jariwala: अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गईं शेफाली जरीवाला, बचपन में इस बीमारी से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

Shefali Jariwala Net Worth: म्यूजिक इंडस्ट्री में पहचान बनाने के बाद शेफाली ने रियलिटी टीवी की ओर रुख किया। वह अपने पति पराग त्यागी के साथ 'नच बलिए' के सीजन 5 और 7 में नज़र आईं। 2019 में उन्होंने 'बिग बॉस 13' में हिस्सा लिया, जिससे वह एक बार फिर दर्शकों की पसंद बनीं। इस शो के दौरान उनके पास्ट की भी चर्चा हुई, जिसमें उनके और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के रिश्ते को लेकर बातें सामने आईं

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 5:51 PM
Shefali Jariwala: अपने पीछे इतनी संपत्ति छोड़ गईं शेफाली जरीवाला, बचपन में इस बीमारी से जूझ रही थीं एक्ट्रेस
शेफाली जरीवाला का 27 जून की रात 42 साल की उम्र में निधन हो गया।

Shefali Jariwala Net Worth : ‘कांटा लगा’ सॉन्ग से रातों-रात अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की अचानक मौत से हर कोई हैरान है। 27 जून की रात शेफाली की 42 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका शव अंधेरी स्थित उनके घर में मिला।  एक्ट्रेस की मौत के पीछे हार्ट अटैक की वजह बताई जा रही है, हांलाकि अबतक इसपर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक गाने ने दिलाई थी रातों-रात फेम

वहीं शेफाली जरीवाला के अचानक चले जाने से फिल्म इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले काफी दुखी हैं। 2002 में आए मशहूर रीमिक्स गाने 'कांटा लगा' से शेफाली को बड़ी पहचान मिली थी। उस समय वह सिर्फ 20 साल की थीं और यह गाना इतना लोकप्रिय हुआ कि वह पॉप कल्चर का हिस्सा बन गईं। इसके बाद उन्होंने 2004 में फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' में सलमान खान और अक्षय कुमार के साथ भी काम किया।

कितना था एक्ट्रेस का नेटवर्थ 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें