Get App

संजय कपूर की वसीयत विवाद में नया मोड़, पूर्व पत्नी करिश्मा और बच्चों को पुर्तगाली नागरिकता दिलाने में कर रहे थे मदद

Sunjay Kapur-Karisma Kapoor: कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार, संजय कपूर अपनी पूर्व पत्नी करिश्मा और अपने दोनों बच्चों को विदेश की नागरिकता दिलाने की प्रक्रिया में मदद कर रहे थे। इन चैट्स में संजय ने करिश्मा को यह भी बताया था कि पुर्तगाली पासपोर्ट लेने के लिए उन्हें अपनी भारतीय नागरिकता छोड़नी पड़ेगी

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड Sep 11, 2025 पर 5:04 PM
संजय कपूर की वसीयत विवाद में नया मोड़, पूर्व पत्नी करिश्मा और बच्चों को पुर्तगाली नागरिकता दिलाने में कर रहे थे मदद
करिश्मा के दो बच्चों ने अपने पिता की ₹30,000 करोड़ की संपत्ति में हिस्सा पाने के लिए दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है

Sunjay Kapur: अभिनेत्री करिश्मा कपूर और दिवंगत बिजनेसमैन संजय कपूर के बीच भले ही तलाक हो गया था, लेकिन उनकी मौत के बाद अब सामने आए दस्तावेजों से पता चलता है कि दोनों के बीच भले ही तलाक हो गया हो लेकिन वो एकदूसरे से काफी करीब थे। संजय कपूर की वसीयत को लेकर चल रहे ₹30,000 करोड़ के संपत्ति विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट में दायर नए दस्तावेजों और व्हाट्सएप चैट्स से यह खुलासा हुआ है कि संजय कपूर, करिश्मा और उनके बच्चों को पुर्तगाली नागरिकता दिलाने में मदद कर रहे थे।

क्या है पुर्तगाली नागरिकता से जुड़ा मामला?

कोर्ट में पेश किए गए दस्तावेजों के अनुसार, संजय कपूर अपनी पूर्व पत्नी करिश्मा और अपने दोनों बच्चों को विदेश की नागरिकता दिलाने की प्रक्रिया में मदद कर रहे थे। इन चैट्स में संजय ने करिश्मा को यह भी बताया था कि पुर्तगाली पासपोर्ट लेने के लिए उन्हें अपनी भारतीय नागरिकता छोड़नी पड़ेगी, क्योंकि भारत दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं देता है।

₹30,000 करोड़ की संपत्ति का क्या है विवाद?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें