Get App

Jailer 2 Release: इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी 'जेलर 2', रजनीकांत ने किया खुलासा

Jailer 2: सुपरस्टार रजनीकांत ने अपनी अपनी सुपरहिट फिल्म 'जेलर' के सीक्वल को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की है। रजनीकांत हाल ही में केरल के पलक्कड़ में 'जेलर 2' की शूटिंग करते नजर आए, जहां फैंस ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आइए जानते हैं कब रिलीजो होगी ये फिल्म

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 24, 2025 पर 4:56 PM
Jailer 2 Release: इस दिन थिएटर्स में रिलीज होगी 'जेलर 2', रजनीकांत ने किया खुलासा
अब फैंस को इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं

सुपरस्टार रजनीकांत की सभी फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। वहीं हाल ही में एक्टर ने अपनी अपनी सुपरहिट फिल्म 'जेलर' के सीक्वल को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की है। रजनीकांत ने अपनी फिल्म 'जेलर 2' रिलीज डेट का खुलासा कर दिया है। एक्टर ने बताया की 'जेलर 2' 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि अभी तक मेकर्स की ओर से इसका कोई पोस्टर या आधिकारिक घोषणा जारी नहीं की गई है।

बता दें साल 2023 में आई रजनीकांत की फिल्म 'जेलर' ने दुनियाभर में करीब 600 करोड़ रुपये शानदार कमाई की थी। अब फैंस और समीक्षक इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की शूटिंग इन दिनों अलग-अलग जगहों पर हो रही है। केरल में शूटिंग खत्म करने के बाद रजनीकांत चेन्नई लौटते समय एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने 'जेलर 2' की रिलीज डेट का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने आएगी, जिससे फैंस के बीच उत्साह और बढ़ गया। अब फैंस बेसब्री से इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें