Get App

Cinema Ka Flashback: 70 साल पुराना ये गाना इंस्टा की हर ‘तड़प’ की आवाज बन रहा है, क्या आपने सुना है

‘Tadpaoge Tadpa Lo’ बॉलीवुड के कई एवाग्रीन गाने हैं, जिनमें आज भी लोगों के जज्बात को संगीत में बयां करने का हुनर है। ऐसा ही एक गाना आजकल इंस्टाग्राम की लगभग हर रील में सुनने को मिल रहा है। पहचाना या नहीं। अगर नहीं पहचाना है, तो इस खबर में जानिए ये कैसे इंस्टा की हर ‘तड़प’ की आवाज बन रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 23, 2025 पर 9:58 AM
Cinema Ka Flashback: 70 साल पुराना ये गाना इंस्टा की हर ‘तड़प’ की आवाज बन रहा है, क्या आपने सुना है

बहुत लोगों के दिन का काफी बड़ा हिस्सा सोशल मीडिया की रील्स देखने में निकलता है। रील्स के दीवाने इस गाने को जरूर पहचान लेंगे। इस गाने की इतनी धूम है कि इंस्टाग्राम पर एक-दो नहीं कई रील्स में ये बैकग्राउंड में सुनाई देता है। पिछले काफी दिनों से ये गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। हर दूसरा यूजर इस पर रील बना रहा है और उसे लाखों में व्यूज-लाइक्स भी मिल रहे हैं।

ये गाना 1959 में आई फिल्म ‘बरखा’ का है, जिसे हम सबकी फेवरेट सिंगर लता मंगेश्कर ने गाया था। अब भी नहीं समझे क्या ? ये गाना ‘तड़पाओगे तड़पा लो’ है। इसे फिल्म में शोभा खोटे और अनंत कुमार पर फिल्माया गया था। इस गाने के लिरिक्स राजेंद्र कृष्णन ने लिखे और इसका म्यूजिक चित्रगुप्त ने दिया था। ये गाना अचानक से इंस्टाग्राम की सैकड़ों रील्स का साउंडट्रैक बन कर धूम मचा रहा है।

ये जिस तरह से ट्रेंड कर रहा है, उसे देखकर लग रहा है जैसे इसे 70 साल बाद फिर से नया जीवन मिल गया है। इस गाने का इतने साल बाद वायरल होना मेलडी की पावर को साबित करता है। ये बताता है कि चाहे जितना समय बीत जाए, अच्छा संगीत हमेशा जिंदा रहता है। इस गाने में प्यार है, दर्द है और प्यार के लिए कुछ भी सहने की गहराई है। जितने सुंदर इसके लिरिक्स हैं उतना ही बेहतरीन इसे लता मंगेश्कर ने गाया है। उनकी आवाज ने दिल टूटने के दर्द को इतनी खूबसूरती से सुरों में पिरोया है कि ये आज की जेनरेशन के साथ भी मेल खा रहा है।

इसके लिरिक्स ‘तड़पोगे तड़पा लो, हम तड़प-तड़प कर भी तुम्हारे गीत गाएंगे’ प्यार के लिए तड़प दिखाने वाली रील्स पर सटीक बैठता है। कई एक्टर, एक्ट्रेस और इंफ्लुएंसर्स इस ट्रेंड में शामिल हो गए हैं और इस गाने पर रील बना रहे हैं।

2025 में वायरल होने की वजह

इस गाने के वायरल होने की एक वजह तो इससे जुड़े जज्बात हो सकते हैं। शॉर्ट फॉर्म कंटेंट के इस दौर में लाखों ऑनलाइन क्रिएटर्स एक क्लिक में यूजर के साथ कनेक्ट करने के लिए लगातार म्यूजिक की तलाश में लगे हुए हैं। ‘तड़पोगे तड़पा लो’ गाना उन्हें यही कनेक्ट दे रहा है। इसका म्यूजिक, विंटेज वाइब के साथ इमोशन को बिना फिल्टर के बयां कर रहा है। इस गाने के साथ तालमेल बनाने के लिए ब्लैक ऐंड व्हाइट फिल्टर, स्लोमोशन इफेक्ट और ड्रामेटिक एक्सप्रेशन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

कई यूजर अपने POV-stylestorytelling के लिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो कुछ ब्रेकअप का दर्द बयां करने के लिए भी इस पर रील बना रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें