फिल्मी दुनिया की चकाचौंध के पीछे अक्सर कुछ ऐसे अंधेरे छिपे होते हैं, जिनकी कल्पना कर पाना भी मुश्किल होता है। बॉलीवुड के इतिहास में एक ऐसा ही नाम है प्रिया राजवंश। लंदन से तालीम लेकर आईं इस खूबसूरत अभिनेत्री ने अपने करियर में केवल 7 फिल्में कीं, लेकिन उनकी अदाकारी और सादगी ने उन्हें अमर कर दिया। हालांकि, पर्दे पर 'हीर' का किरदार निभाने वाली इस अदाकारा की असल जिंदगी का अंत किसी डरावनी फिल्म से कम नहीं था।
