Get App

Republic Day TV Release: इस रिपब्लिक डे टीवी पर धमाकेदार टक्कर, स्टार गोल्ड पर ‘वॉर 2’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

Republic Day TV Release: 26 जनवरी शाम 7:30 बजे स्टार गोल्ड पर ऋतिक रोशन VS एनटीआर की एक्शन से भरपूर देशभक्ति फिल्म टेलिकॉस्ट होने वाली है। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी इस ब्लॉकबस्टर का पूरे परिवार संग आनंद लें।

Shradha Tulsyanअपडेटेड Jan 23, 2026 पर 6:16 PM
Republic Day TV Release: इस रिपब्लिक डे टीवी पर धमाकेदार टक्कर, स्टार गोल्ड पर ‘वॉर 2’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर

इस रिपब्लिक डे, स्टार गोल्ड आपके घर लेकर आ रहा है साल की सबसे बड़ी एक्शन ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक वॉर 2 का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर। सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब यह फिल्म सोमवार, 26 जनवरी को शाम 7:30 बजे टीवी पर दर्शकों को रोमांच से भरने के लिए तैयार है।

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी और यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित वॉर 2 में एजेंट कबीर के रूप में ऋतिक रोशन एक नई और खतरनाक मिशन पर नजर आते हैं, जहां उनकी भिड़ंत एक दमदार प्रतिद्वंद्वी (एनटीआर) से होती है। हाई-ऑक्टेन एक्शन, ग्रैंड विजुअल्स और पावरफुल ड्रामा के साथ फिल्म दर्शकों को सीट से बांधे रखने का वादा करती है।

फिल्म का सुपरहिट गाना ‘आवन जावन’ ऋतिक और एनटीआर की शानदार केमिस्ट्री को खास तौर पर हाईलाइट करता है, जो स्क्रीन पर एक नया और एक्साइटिंग डायनैमिक लाता है।

ऋतिक रोशन ने कहा कि वॉर 2 में कबीर का किरदार पहले से ज्यादा गहराई और इंटेंसिटी के साथ सामने आता है और वह चाहते हैं कि दर्शक इसे रिपब्लिक डे पर परिवार के साथ देखें। वहीं एनटीआर ने कहा कि यह फिल्म एक्शन के साथ भावनाओं और कहानी को नए स्तर पर ले जाती है, जो हर उम्र के दर्शकों के लिए एक एंटरटेनिंग अनुभव होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें